फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रक्षा बंधन को लेकर सज गया बाजार, कई वैरायटी में आई है राखियां

Fri, 01 Aug 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 52 : बाजार में दुकानों पर सजी राखियो की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 9 अगस्त को रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार सजने शुरू हो गए हैं। इस बार बाजार में कई तरह की वैरायटी में राखियां आई हैं। खास बात है कि महंगाई में भी सस्ती राखियां बाजार में छाई हुई हैं। भाई और भाभी की कलाई को सजाने वाली लुंबा राखी की बाजार में धूम है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों का कहना है कि चांदी की राखियों की मांग भी जोरों पर हैं। बाजार में महिलाओं के लिए खास कलकत्ता वाली राखियां भी मंगाई गई हैं। इनमें जर्किन राखी, आर्टिफिशियिल डायमंड की राखी और परफ्यूम वाली राखियां खास हैं। इनकी कीमत 150 से 300 रुपये तक हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए उनके पसंदीदा कार्टून की राखियों की भरमार है। छोटा भीम, डोरेमॉन, हनुमान, दीपा पिग, बेन टेन ब्रदर और की-चेन की राखियां उपलब्ध हैं। जो 20 से 50 रुपये तक की हैं।

राखी में कई वैरायटी
मुख्य बाजार के सराफा कारोबारी मनोहर का कहना है कि इस बार चांदी की राखियों की भी अच्छी मांग है। इसमें रुद्राक्ष, डमरू, शिवलिंग, तिलक, त्रिशूल, ओम और शिवा नाम की राखी खास है। इनका वजन 7 ग्राम से 25 ग्राम तक है। इनकी कीमत 700 से 2800 रुपये तक है।
विज्ञापन


महंगाई में भी सस्ती राखियां
रेलवे रोड पर हर वर्ष राखी की बिक्री करने वाले रवि का कहना है कि बाजार में महंगाई अपने चरम पर है, इसमें भी राखियां सस्ती हैं। कीमत मात्र 15 रुपये से शुरू है और 150 रुपये तक है। बच्चों के लिए हनुमान और डोरेमॉन वाली राखी है।



लुंबा राखी की धूम

नाहरा-नाहरी रोड पर राखी विक्रेता विकास ने बताया कि उनके पास लुंबा राखी में कई तरह की वैरायटी है। इसमें कई आकर्षक राखियां हैं। इनकी कीमत 50 से 150 रुपये तक है। लुंबा राखी भाई-भाभी के लिए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें