-फोटो 63 : परीक्षार्थियों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी। संवाद
बहादुरगढ़। वीरवार को हरियाणा अध्यापक हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दो शिफ्टों में हुई। सुबह के सत्र में लेवल-3 की परीक्षा हुई। दिनभर चली बारिश के दौरान काफी अभ्यर्थियों को भीगते हुए परीक्षा केंद्रों का रुख करना पड़ा। बहादुरगढ़ उपमंडल में 12 परीक्षा केंद्रों पर यह आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया।
अनेक अभ्यर्थियों को अपने सामान रखने में दिक्कत भी आई। परीक्षा केंद्रों पर काफी भीड़ रही। अनेक महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक व परिचित भी आए हुए थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस का कड़ी निगरानी भी रही। किसी भी बाहर व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के आसपास नहीं आने दिया गया।
सुरक्षा दृष्टि से परीक्षा केंद्रों के बाहर महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। परीक्षा केंद्रों पर जैमर व सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर अभ्यर्थियों पर नजर रखी गई। इससे पहले परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में जाने दिया गया। सुबह के वक्त 10 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक परीक्षा हुई।