फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शदियों के सीजन में झूम रहा बाजार, खूब हो रही खरीदारी

Sun, 09 Nov 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 68 : शहर में स्थित एक वाटिका। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देवोत्थान एकादशी से शुरू हुए वैवाहिक कार्यक्रमों से बाजार भी झूम उठा है। एक सप्ताह में अलग-अलग सेगमेंट में लगभग 75 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। इनमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, सराफा, कपड़ा, बैंड-बाजा, होटल-वाटिकाएं, टेंट, टूर-टे्रवल आदि शामिल हैं। शहर में ज्वेलर्स की लगभग 130 छोटी-बड़ी दुकाने हैं जबकि 80 दुकानें फर्नीचर की हैं और 70 दुकानें इलेक्ट्रानिक आइटम की। अभी तीन महीने तक सहालग हैं। तब तक कुल 250 से अधिक शादियां होने का अनुमान है।
विज्ञापन


वर्तमान में लोगों को शादी के लिए होटल, वाटिकाएं खूब पसंद बने हैं। हीरो-हीरोइन लुक वाले लहंगे-शेरवानी डिमांड में हैं। नवरात्र शुरू होने के साथ ही रिंग सेरेमनी, गोदभराई जैसे कार्यक्रम शुरू हो गए थे। इसके बाद 2 नवबंर को एकादशी के साथ शादी समारोह भी शुरू हो गए हैं। इस दिन शहर में 100 से अधिक शादियां हुई थी।
दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह तक होने वाली शादियों से शहर के होटल, वाटिका, सराफा, ऑटोमोबाइल, फर्नीचर, इलेक्ट्रोनिक्स, फल कैटरिंग आदि समेत अलग-अलग क्षेत्रों में 200 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। शहर के मेन बाजार के ज्वैलर्स जगदीश कुमार ने बताया कि शादियों के सीजन में आभूषणों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

लोग रेट बढ़ने के कारण हल्के वजन के आभूषण बनवा रहे हैं। शादियों का सीजन चल रहा है। लोग शादियों के लिए सोने-चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं। वहीं इलेक्ट्राॅनिक्स आइटम के दुकानदार गौरव गर्ग ने बताया कि 2 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो गया है।
व्यापारियों ने इस सीजन के लिए खास तैयारी की हुई है। बाजारों में भीड़भाड़ रहती है। सीजन अच्छा निकलने की उम्मीद है। हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि इस बार शादियों के सीजन में आभूषणों की खूब बिक्री हो रही है। यह सीजन कारोबार के हिसाब से अच्छा बीतने का अनुमान है।
विज्ञापन




इस तरह हुआ कारोबार

-होटल, वाटिका : 9 करोड़
-ऑटोमोबाइल क्षेत्र : 19 करोड़
-सराफा बाजार : 20 करोड़
-रेडीमेड कपड़ा बाजार : 5 करोड़
-इलेक्ट्रानिक्स बाजार : 10 करोड़
-फर्नीचर : 8 करोड़
-टूर एंड ट्रेवल : 2 करोड़

-फल-सब्जी, दूध : 2 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें