फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर संकट : प्रदूषण फिर बढ़ा, एक्यूआई रेड जोंन में 333

Sun, 09 Nov 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 66 : बहादुरगढ़ बाईपास की सर्विस लाइन पर टैंकर से डाला जा रहा पानी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में वायु गुणवत्ता की स्थिति कई दिनों से न केवल चिंताजनक स्तर पर पहुंची हुई है बल्कि देश भर में बहादुरगढ़ प्रदूषण के मामले में तीसरे नंबर पर रहा। एक्यूआई लाल रंग में 333 दर्ज हुआ। हालांकि प्रदूषण को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। सडक़ों और पेड़़ों पर पानी का छिडक़ाव भी तेज कर दिया गया है। 2 एंटी स्मॉग गन और 10 टैंकरों के जरिये शहर में विभिन्न इलाकों में पानी का छिडक़ाव किया जा रहा है। फिर भी प्रदूषण तेजी के साथ बढ़ा है। दो दिन पहले एक्यूआई ग्रीन जोन में पहुंच गया था। शनिवार की सुबह स्मॉग भी छाया। इससे दुपहिया वाहन चालकों को आंखों में परेशानी हुई।
विज्ञापन

सीएक्यूएम की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार ग्रैप-2 के तहत कई महत्वपूर्ण उपाय अनिवार्य किए गए हैं। इनमें सड़कों पर प्रतिदिन साफ-सफाई, जल छिड़काव, प्रमुख मार्गों पर धूल नियंत्रण यंत्रों का प्रयोग तथा निर्माण स्थलों पर कड़ी निगरानी शामिल हैं।


बहादुरगढ़ क्षेत्र में प्रदूषण रोकने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित विभागों को नोटिस देकर प्रदूषण रोकने के लिए कहा गया है। आमजन को भी इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा। कूड़े के ढेरों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जहां से भी सूचना मिलती है वहां पर पानी का छिडक़ाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

-शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।

-फोटो 66 : बहादुरगढ़ बाईपास की सर्विस लाइन पर टैंकर से डाला जा रहा पानी। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें