बहादुरगढ़। नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को मां कालरात्रि की पूजा की गई। मंगलवार को अष्टमी पूजन होगा। घरों और मंदिरों में दिन भर कीर्तन और माता के जयकारे लगते रहे। कंजक पूजन के लिए श्रद्धालुओं ने तैयारी कर ली है। कंजकों को भोग लगाने के बाद दिए जाने वाले गिफ्ट को लेकर बाजारों में रौनक बनी रही।
सोमवार को महिलाओं ने कंजकों के लिए गिफ्ट्स की खरीददारी की। अधिकतर महिला श्रद्धालु कंजक को देने के लिए लंच बाक्स, ज्योमेट्री बाक्स व वाटर बोतल खरीदती नजर आई। शहर के मेन बाजार में एक गिफ्ट गैलरी संचालक सुमित कुमार ने बताया कि कंजकों के लिए थालियां, कटोरी, टिफिन, चुनरी, श्रृंगार का सामान काफी बिक रहा है। इसके अलावा प्लेट्स 10 से 40 रुपये तक बिक रही है।
बताया कि टिफिन 20 रुपये, कटोरी 10 रुपये और माता की चुनरी 5 से 50 रुपये में उपलब्ध है। रेलवे रोड़ पर नवरात्र के सीजन में दुकान लगाने वाले राहुल ने बताया कि कंजक पूजन के दौरान कलर पैक, लंच बाक्स, पेंसिल बाक्स, सुगंधित कलर व रबड़ पैक की मांग बढ़ गई है। इनके दाम 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक है।
कंजक पूजन के लिए इस बार स्माल प्लेट की मांग अधिक है। इनकी कीमत 40 रुपये दर्जन से लेकर 100 रुपये तक है। 1 अक्तूबर को सुबह के समय जहां रामनवमी मनाई जाएगी तो 2 अक्तूबर को रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन बहादुरगढ़ के पुराना कोर्ट परिसर के नजदीक किया जाएगा।
कंजकों को दूंगी उपहार
इस बार कंजकों के लिए टिफिन विद्यालय पैक लिया है। बच्चों को इस तरह के नए उपहार दो तो उन्हें खुशी मिलती है।
- ईशवंती, वत्स कॉलोनी, लाइनपार
पेंसिल बाक्स करूंगी भेंट
मैं हर बार कुछ ऐसा लेती हूं जो बच्चों के काम आ सके। इसलिए मैंने इस बार भी उनके लिए पेंसिल बाक्स और टिफिन लिए हैं।
- कविता, एचल सिटी
कंजकों को देंगे खिलौने
मैनें तो प्लेट और खिलौने लिए हैं, बच्चों को ये बहुत पसंद आते हैं। इसलिए मैंने कंजक पर खिलौने देने की सोची है।
- राखी, नई बस्ती
फोटो 56 : ईशवंती
फोटो 56 : ईशवंती