फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप 19 सितंबर को होगी

Tue, 15 Sep 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कबड्डी विकास समिति जिला झज्जर मान्यता प्राप्त एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर जिला स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में लड़के एवं लड़कियों के वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर शनिवार को झज्जर के गांव खेड़ा पाटोदा स्थित वीके स्कूल में सुबह 11 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से जिला झज्जर की टीमों का चयन किया जाएगा, जो 3-4 अक्तूबर को हिसार में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। दीपक देशवाल कबड्डी कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जिला झज्जर का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
खिलाड़ियों की आयु 1 दिसंबर 2006 के बाद जन्मी होनी चाहिए। लड़कों का वजन 75 किलोग्राम से व लड़की खिलाड़ियों का वजन 65 किलोग्राम से कम होना चाहिए। खिलाड़ियों को अपने साथ 4 फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र तथा आवश्यक दस्तावेज लेकर आने होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा जो खिलाड़ी किसी अन्य प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेल चुके हैं, उन्हें एनओसी देनी होगी। यदि किसी खिलाड़ी ने हरियाणा से खेलने के लिए एनओसी ली हुई है तो उसकी एनओसी भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें