फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई एलुमनी मीट

विज्ञापन
14jjrp07- जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित एलुमनी मीट में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते स्टाफ 
विज्ञापन
झज्जर। जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई में एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। प्राचार्य राजेश गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट, काउंसलिंग सत्र, आर्ट वर्कशॉप, सेल्फ-डेवलपमेंट गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं। विद्यालय में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, स्कूल बैंड कार्यरत हैं। साथ ही, बालिकाओं के लिए डिफेंस ट्रेनिंग, नृत्य, संगीत एवं खेलों के लिए प्रशिक्षकों की तरफ से नियमित कोचिंग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान एलुमनी एसोसिएशन की ओर से सभी कक्षाओं के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य ओपी कुमार, उप प्राचार्य प्रदीप कुमार, एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमबीर गुलिया, उपाध्यक्ष प्रवीन जाखड़, सचिव मंजीत दलाल, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार, विशाल गुलिया, राज रतन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें