-फोटो 54 : अस्पताल में दीवारों पर लगी टाइलों को पानी से साफ करते कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर सकती है। टीम के आने से पहले अस्पताल की सफाई कराई गई। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गा। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह रूटीन निरीक्षण होगा। अस्पताल की खिड़की, दरवाजों से लेकर फर्श और कमरों की सफाई की गई।
अस्पताल के बाहर भी व्यवस्थाओं को ठीक किया गया। हालांकि लिफ्ट को ठीक नहीं किया गया है। कई महीनों से लिफ्ट खराब होने के कारण दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं को प्रथम तल पर जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार अस्पताल में आने वाले मरीजों ने अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।