-फोटो 55 : नेत्रदान पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम में अस्पताल अधिकारी व अन्य।
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग की ओर से 39वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया। समापन 8 सितंबर को हुआ। पीएमओ डा. मंजू कादियान, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डा. मालविका बंसल व पूर्व मुख्य नेत्र अधिकारी ओमवीर सिंह राठी ने नेत्रदान के बारे में बताया। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं ने नेत्रदान पर नाटक का मंचन किया।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विनय देशवाल, डीएमएस डाॅ. देवेंद्र मेघा ने भी नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। डाॅ. विनय देशवाल ने लोगों को नेत्रदान करने को लेकर शपथ दिलाई। नेत्रदान पखवाड़ा के दौरान काफी लोगों ने नेत्रदान संकल्प फार्म भी भरा।
अस्पताल पीएमओ डाॅ. मंजू कादियान ने शुक्रवार को हुए जागरूकता कार्यक्रम में अपने संदेश में कहा कि नेत्रदान एक दिव्य कार्य है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. मालविका बंसल ने कहा कि जीवन का मूल्य वरदान नेत्रहीन को नेत्रदान है।