फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे का कहर...केएमपी पर 14 वाहन टकराए और 17 घायल, एक गाड़ी ट्रक में जा घुसी

विज्ञापन
-फोटो 51 : केएमपी पर कोहरे में ट्रक के नीचे घुसी सफारी गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

घने कोहरे से शनिवार सुबह कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर बहादुरगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 14 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें 17 लोग घायल हो गए। सभी को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। हादसे के दौरान चार किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया।
सूचना मिलते ही केएमपी ट्रैफिक थाना एसएचओ नरेश संधू दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी और एक सफारी गाड़ी आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। इसके पीछे एक ट्रक भी चल रहा था। वह भी सफारी गाड़ी से टकरा गया। सफारी गाड़ी का 80 प्रतिशत हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में नीचे तक फंस गया।
विज्ञापन


गाड़ी में परिवार केे दो बच्चों समेत नौ लोग सवार थे जो असंध से ठाकुर जी के दर्शन के लिए वृंदावन जा रहे थे। हादसे के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने में पुलिस और राहत दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। केएमपी पेट्रोलिंग कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुुंचाया।
सफारी गाड़ी में मंजीत (43), पत्नी मंजुला, डॉ. राजेश (36), पत्नी डॉ. मीनाक्षी, रवि, रवि का डेढ़ वर्षीय बेटा आशुतोष, रिशु (7), जोगेंद्र (54) व रोहित सवार थे। वहीं गाड़ी के पीछे चल रहे ट्रक के पीछे एक और ट्रक चल रहा था जिसमें चालक सोनू और परिचालक आदित्य भी घायल हो गए। वह करनाल से गुरुग्राम के बिलासपुर जा रहे थे।
जिस ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मारी वह ट्रक समेत मौके से भाग गया। एक दूसरे मामले में एक ट्रक चालक सिकंदर निवासी बिहार व विकास, उमेश, शिव प्रकाश, कंवरपाल, बल्लू सिंह घायल हैं। केएमपी पर अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में कुल 7 कैंटर, 2 ट्रक और 5 कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
सभी हादसे मांडोठी टोल से मानेसर की तरफ जाते समय हुए हैं। कुछ वाहन एक-दूसरे से टकराते हुए सड़क पर लंबी कतार में खड़े हो गए जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे के चलते वाहन चालकों को आगे का रास्ता नजर नहीं आ रहा था। वहीं तेज रफ्तार और सुरक्षित दूरी का पालन न करना भी हादसों का कारण माना जा रहा है।
मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम और केएमपी ट्रैफिक पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद केएमपी एक्सप्रेसवे पर आवागमन सामान्य हो सका।
वजर्न
केएमपी पर शनिवार सुबह घने कोहरे में एक दर्जन से ज्यादा वाहन टकरा गए। सबसे बड़ा हादसा मांडोठी टोल से करीब चार-पांच किलोमीटर मानेसर की तरफ हुआ। यहां एक सफारी गाड़ी पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। इसमें असंध का एक परिवार था। यह सभी ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए वृंदावन जा रहे थे। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ करवाते हुए जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन


-नरेश संधू, एसएचओ, केएमपी थाना ट्रैफिक, बहादुरगढ़।

-फोटो 51 : केएमपी पर कोहरे में ट्रक के नीचे घुसी सफारी गाड़ी। संवाद

-फोटो 51 : केएमपी पर कोहरे में ट्रक के नीचे घुसी सफारी गाड़ी। संवाद

-फोटो 51 : केएमपी पर कोहरे में ट्रक के नीचे घुसी सफारी गाड़ी। संवाद

-फोटो 51 : केएमपी पर कोहरे में ट्रक के नीचे घुसी सफारी गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें