फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शूटिंग बॉल में हरियाणा लड़कियों की टीम ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
12jjrp13- झज्जर। शूटिंग बॉल में कांस्य पदक विजेता हरियाणा लड़कियों की टीम को सम्मानित करते हुए।
विज्ञापन
झज्जर। सीनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में हरियाणा लड़कियाें की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं हरियाणा लड़कों की टीम क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। चैंपियनशिप महाराष्ट्र के जिला सोलापुर के मालसिरश में 9 से 11 जनवरी तक हुई।
विज्ञापन

एशियाई शूटिंग फेडरेशन के कोषाध्यक्ष जेपी कादयान ने बताया कि हरियाणा लड़कियों की टीम ने अपने ग्रुप चरण में गोवा को 21-6, कर्नाटक को 21-9, असम को 21-8 व अरुणाचल प्रदेश को 21-8 हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उत्तर प्रदेश को 21-18 को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इसके बाद तीसरे स्थान के लिए राजस्थान को 21-16 को हराकर हरियाणा लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम में झज्जर से सुनिधि, तनु, नेहा, दीपिका व अंशु, हिसार से शर्मिला व शर्मिला, करनाल से तनु व मुस्कान, भिवानी से सुमित, शर्मिला व आरती और रोहतक से हिना खिलाड़ी शामिल रहीं।
विज्ञापन

टीम के कोच राजेश कुमार और मैनेजर सुमित रहे। इसके अलावा हरियाणा लड़कों की टीम ने अपने ग्रुप चरण में विदर्भ, बिहार, आंध्र प्रदेश और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद हरियाणा लड़कों की टीम क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश से हारकर बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें