फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा लड़कियों की टीम ने टाॅप-8 में बनाई जगह

Sun, 11 Jan 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
10jjrp16- झज्जर। साॅफ्टबाॅल का मैच खेलते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत- कोच
विज्ञापन
झज्जर। पाटोदा गांव स्थित निजी यूनिवर्सिटी में चल रही सब जूनियर सॉफ्टबाॅल चैंपियनशिप में हरियाणा लड़कियों की टीम ने टाॅप-8 में जगह बनाई। वहीं, हरियाणा लड़कों की टीम लीग चरण में हारकर बाहर हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा लड़कियों की टीम में जिले के गांव बिठला से खुशी, ढाकला से वंशिका, कासनी से दिव्या व दादनपुर से रिदम शामिल रहीं। इसके अलावा हरियाणा लड़कों की टीम से जिले के गांव ढाकला से पीयूष व नक्ष शामिल रहे।
अब तक सभी खिलाड़ियों का सॉफ्टबाॅल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन रहा। 38वीं सब जूनियर सॉफ्टबाॅल चैंपियनशिप में लड़कों व लड़कियों के मैचों का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान लीग चरण के मैचों के बाद दोनों वर्गों में 16-16 टीमें प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची, जिसमें से आठ-आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। अब क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीमों को दो वर्गों में विभाजित कर लीग मैच कराए जा रहे हैं।
राजस्थान ने हरियाणा को 9-0 हरा कर बनाई फाइनल में जगह
शनिवार को हुए प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों में लड़कों के वर्ग में मध्य प्रदेश ने गोवा को 14-2, छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 8-0, पंजाब ने केरल को 7-0, महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 10-0, अरुणाचल प्रदेश ने तमिलनाडु को 11-0, राजस्थान ने हरियाणा को 9-0, तेलंगाना ने दिल्ली को 5-3 व जम्मू एंड कश्मीर ने चंडीगढ़ को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों में लड़कियों के वर्ग में तेलंगाना ने चंड़ीगढ़ को 2-0, राजस्थान ने गोवा को 12-0, मध्य प्रदेश को बाई मिली, पंजाब ने तमिलनाडु को 4-0, हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 11-0, छत्तीसगढ़ ने जम्मू एंड कश्मीर को 10-0, अरुणाचल प्रदेश ने महाराष्ट्र को 2-0 व केरल ने दिल्ली को 8-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें