फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह शीतलहर और कोहरे ने दुबकाया, दोपहर को निकली धूप से मिला सुकून

Sun, 11 Jan 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
10jjrp14- शनिवार सुबह छाए कोहरे के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई है। उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से दिन और रात्रि के तापमान लुढ़क रहे हैं। शनिवार की सुबह गहरे कोहरे से हुई इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

सुबह सात बजे दृश्यता 10 तो सुबह 10 बजे 30 मीटर तक दृश्यता रही। दोपहर 12 बजे हल्की धूप निकली। इसके बाद कोहरा छटा। लोग धूप में बैठकर मौसम का आनंद लेते नजर आए। शनिवार को अधिकतम 17 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज हुआ।
20 जनवरी तक मौसम रहेगा शुष्क : चंद्रमोहन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी 20 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। 21 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को सक्रिय होने से आंशिक बादलवाई और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है। फिलहाल हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें