फोटो-55: बहादुरगढ़ के सेक्टर दो में ग्रीन बेल्ट को विकसित करने के कार्य का शिलान्यास करती चेयरपर
बहादुरगढ़। सेक्टर-2 स्थित ग्रीन बेल्ट को करीब 36 लाख रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा। यहां पर जरूरत अनुसार चहारदीवारी, हरियाली, आकर्षक पौधरोपण, झूले, पाथवे और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
इसका शुभारंभ रविवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार शहर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बहादुरगढ़ में विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है।
नगर परिषद की ओर से प्रत्येक वार्ड में करीब 50 लाख रुपए तक के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मौके पर वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पार्षद कुलदीप राठी, जेई आकाश, नीरज, पार्षद राजेश तंवर आदि नागरिक मौजूद रहे।