फोटो-52: बहादुरगढ़ के कमल बिहार में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते आयोजक। स्त्रोत
बहादुरगढ़। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कमल बिहार के भाटिया चौक पर रक्तदान शिविर लगा। आयोजन जेबी भाटिया (वकील), चांद जून वकील, डॉ. जीवन भाटिया व क्षेत्र के सभी युवाओं के सहयोग से हुआ। शिविर में 50 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। शिविर के दौरान आशीर्वाद ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह की व्यवस्था संभाली और सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।