फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दादा सारंग देव मंदिर के पुनर्निर्माण की नींव रखी

Sun, 20 Sep 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बादली। गांव बादली स्थित दादा सारंग देव मंदिर के पुनर्निर्माण की रविवार को विधिवत नींव रखी गई। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पत्नी रीटा शर्मा के साथ मंदिर पहुंचे और ईंट लगाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए अपनी निजी कोष से 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा।
रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी समारोह में मंदिर निर्माण के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए मंदिर परिसर में बड़े हाल के निर्माण की बात कही। उन्होंने गांव के राजकीय महाविद्यालय के सुधारीकरण को मंजूरी देने की बात भी कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक नरेश प्रधान, जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बीरधाना, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गांव पहुंचने पर सरपंच आनंद गुलिया और गुलिया खाप की ओर से अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। नींव समारोह के अवसर पर मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और महिलाओं व ग्रामीणों ने खरीदारी की। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें