झज्जर। अहोई अष्टमी का पर्व रविवार को शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी संतानों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए निर्जल व्रत रखा। महिलाओं ने घरों और मंदिरों में अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर परिसर में महिला संकीर्तन मंडली के तत्वावधान में चल रही द्वितीय कार्तिक मास कथा में कथावाचक पंडित पवन कौशिक ने कहा कि अहोई अष्टमी मां के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और ममता का पर्व है।
मंडली प्रधान इंदू भूगड़ा ने सभी माताओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अहोई माता से सभी संतानों की रक्षा की कामना की। नगर पार्षद सुषमा गोसाई भी मौजूद रहीं। समिति प्रधान सुधांशु हंस ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर महिला मंडली की सदस्यों ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में रोजी नारंग, शशि बहल, संतोष हंस, संगीता वर्मा, पूनम छाबड़ा सहित राजकुमार चुघ, रमेश लखेरा, नारायणी सरदाना, शीला देवी चुघ और विशन वधवा मौजूद रहे।