फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संतान की लंबी आयु के लिए माताओं ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत

विज्ञापन
-फोटो 103 : अहोई माता की कथा के वाचन-श्रवण की तैयारी करती सास-बहू। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। माताओं ने संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखकर अहोई माता की पूजा-अर्चना की। नवविवाहिताओं ने संतान प्राप्ति की कामना के साथ उपवास किया।
विज्ञापन

पर्व के अवसर पर घरों में पूजा की तैयारियां की गईं। दोपहर में महिलाओं ने समूहों में बैठकर अहोई माता की कथा सुनी। सेक्टर-6 निवासी 72 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने बताया कि कार्तिक मास की अष्टमी को महिलाएं अपनी संतान की रक्षा और दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती हैं। नवविवाहिताएं भी संतान प्राप्ति की मनोकामना के साथ व्रत करती हैं।
उन्होंने बताया कि अहोई माता की प्रतिमा के सामने धूप-दीप जलाकर पूजा की जाती है। बीच में अहोई कलश स्थापित कर अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद माता को मिठाई और फल अर्पित किए जाते हैं। महिलाएं संतान के सुखी और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-2 निवासी 78 वर्षीय कृष्णा दहिया ने परिवार और पड़ोस की महिलाओं को अहोई माता की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि व्रत और त्योहार सामाजिक सौहार्द, आपसी प्रेम और विश्वास को मजबूत करते हैं। ऐसे पर्व परिवार के सदस्यों को एकजुट रखने के साथ बच्चों में भाईचारे की भावना विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। शहर के विभिन्न मंदिरों में भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से अहोई माता की कथा सुनी।
विज्ञापन


-फोटो 103 : अहोई माता की कथा के वाचन-श्रवण की तैयारी करती सास-बहू। संवाद
-फोटो 104 : सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। संवाद

-फोटो 103 : अहोई माता की कथा के वाचन-श्रवण की तैयारी करती सास-बहू। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें