फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेडक्रॉस से महिला प्रशिक्षक को हटाया, डीटीओ से चार्ज लिया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। रेडक्राॅस में ड्राइविंग व कंडक्टर लाइसेंस के लिए ज्यादा शुल्क लेने के मामले में महिला प्रशिक्षक को हटा दिया गया है और रेडक्रॉस के जिला ट्रेनिंग अधिकारी से अभी के लिए चार्ज वापस ले लिया। इसके अलावा इस मामले में अभी जांच जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले कुछ अभ्यर्थियाें ने ड्राइविंग लाइसेंस व कंडक्टर लाइसेंस की ट्रेनिंग के सर्टिफिकेट के लिए ज्यादा शुल्क लेने को लेकर रेडक्रॉस सचिव को शिकायत दी थी। इसके बाद रेडक्रॉस के वाईस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने झज्जर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया।
वहीं झज्जर सीटीएम और रेडक्रॉस के उच्च अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू की। अब मामले में रेडक्रॉस ने महिला प्रशिक्षक को हटा दिया। इसके अलावा डीटीओ से अभी के लिए चार्ज वापस ले लिया है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों से भी इस मामले में लिखित में शिकायत ली गई है लेकिन अभी तक कोई संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिल पाया है। अभ्यर्थियों से मिलकर बातचीत की जाएगी। इसके बाद जो भी इसमें दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
ड्राइविंग लाइसेंस व कंडक्टर लाइसेंस की ट्रेनिंग के सर्टिफिकेट के लिए ज्यादा शुल्क लेने के मामले में महिला प्रशिक्षक को हटा दिया गया है। इसके अलावा डीटीओ से अभी के लिए चार्ज वापस लिया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अंकुश मिगलानी, वाइस चेयरमैन, रेडक्राॅस हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें