बस अड्डे में कुल 18 बस काउंटर बनाए गए हैं जिसमें से 16 बस काउंटरों पर लाइटों के साइन बोर्ड लगाए गए है ताकि अल-सुबह व देर शाम आने वाले लोगों को बस के रूट देखने में परेशानियों का सामना ना करना पड़ा। पिछले लंबे समय से 16 में से 9 बस काउंटराें के साइन बोर्ड की लाइट खराब है।
वर्जन
सामान्य बस अड्डा में कुछ बस काउंटरों के साइन बोर्ड में लगाई गई लाइट खराब होने की सूचना मिली थी। इन सभी साइन बोर्डों की लाइट को चिह्नित कर जल्द ही ठीक कराने का काम किया जाएगा ताकि लोगों का परेशानियों का सामना न करना पड़े।
सुभाष शिमली, एसएस, सामान्य बस अड्डा झज्जर