फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के पिता बोले-इतना नहीं झुकेंगे कि सम्मान चला जाए, पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेट

विज्ञापन
18jjrp05-डीघल गांव में आयोजित पंचायत को संबो​धित करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पंकज के बडे़
विज्ञापन
बेरी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के भाई पंकज को गोली मारने के मामले में रविवार को गांव डीघल की पुरानी गोशाला के पास अहलावत खाप के 27 गांवों की पंचायत हुई। फैसला लिया कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए। पंचायत ने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है। पंकज के पिता आनंद सिंह ने कहा, इतना नहीं झुकेंगे कि हमारा सम्मान चला जाए।
विज्ञापन

पुलिस से पंकज को पंचायत के हवाले करने और गिरफ्तार दो साथियों को छोड़ने की बात कही गई। कहा, अगर बात नहीं मानी गई तो एक हफ्ते बाद पंचायत फिर होगी। अगली पंचायत की अध्यक्षता दहिया खाप करेगी।
पंचायत की अध्यक्षता अहलावत खाप के प्रधान जय सिंह अहलावत ने की। अलग-अलग गांवों से पहुंचकर ग्रामीणों ने अपने विचार रखे। कहा कि पुलिस पंकज को छोड़ दे। अगर बाद में जरूरत हुई तो खाप अपने हिसाब से पंकज को पेश कर देगी।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत ने बताया कि पंकज दोस्त संदीप वकील के साथ होटल में खाना खाने गया था लेकिन वहां बिरधाना के लोगों के साथ झगड़ा हो गया। जैसे ही पंकज वहां से जाने लगा तो एक गाड़ी पीछे लग गई। उसे नहीं पता था कि वो पुलिस वाले हैं।
कहा कि इस मामले में पुलिस ने पहाड़ीपुर गांव के रोहित और एक युवक को भी हिरासत में लिया है। दोनों उस समय अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे। पंचायत में पहाड़ीपुर गांव के लोग भी पहुंचे।

बीजेपी प्रवक्ता सीएम से मिले
घटनाक्रम के बाद बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप अहलावत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले और मामले की जानकारी दी। सीएम ने निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद ही शनिवार को रोहतक आईजी व एसपी रोहतक जांच के लिए झज्जर पहुंचे।


पंकज के भाई हैं भाजपा प्रवक्ता

पंकज के बड़े भाई प्रदीप अहलावत भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता हैं। पिता आनंद सिंह केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन और गांव डीघल के सरपंच रह चुके हैं। आनंद सिंह ने बताया कि उनके परिवार का माइनिंग का काम है। पंकज कई सालों से झज्जर शहर के सुभाष नगर में रहता है।

18jjrp05-डीघल गांव में आयोजित पंचायत को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पंकज के बडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें