फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अमन सहरावत, नेहा सांगवान व तपस्या गहलावत ने प्रो रेसलिंग में मारी बाजी

विज्ञापन
18jjrp11- प्रो. कबड्डी लीग की विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
साल्हावास। प्रो रेसलिंग लीग के मैच में शनिवार देर रात 57 किलो भार वर्ग के ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रहे बिरोहड गांव के लाडले पहलवान अमन सहरावत ने सागर पहलवान जोगेंद्र अखाड़ा कलानौर रोहतक व यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे पहलवान को 16-1 के स्कोर से हराकर मुकाबला जीता है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द की पहलवान नेहा सांगवान ने हरियाणा थंडर्स की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक बार फिर से बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए 18-2 के स्कोर से कार्ला गोदीनेज को हराकर हरियाणा थंडर्स को विनर कराया।
कोच सज्जन मंदौला व कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द के संचालक कृष्ण पहलवान ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार को नेहा सांगवान ने 57 किलो में पंजाब की खिलाड़ी कप्तान रोक्साना जासीना को 8-0 से पराजित किया। नेहा हरियाणा थंडर टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह मैच की प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।
विज्ञापन

दिनेश धनखड़ ने हेवीवेट वर्ग में अनिरुद्ध गुलिया को 7-3 से हराकर जीत हासिल की। खानपुर कला की पहलवान तपस्या गहलावत ने भी साबित किया कि वह एक दमदार प्रतिद्वंदी हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी को पूरी तरह से पछाड़ते हुए 9-0 से शानदार जीत हासिल की। तपस्या ने यह साबित कर दिया कि जब रिंग में उतरती हैं तो वही राज करती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें