फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कंजकों को प्रसाद खिलाकर खोला व्रत

Wed, 01 Oct 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 63 : वत्स कॉलोनी में एक घर में प्रसाद ग्रहण करती कंजक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शारदीय नवरात्र के दौरान दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने कंजक पूजना किया। देवी भक्तों ने कंजकों को प्रसाद खिला कर अपना व्रत खोला। मंदिरों में भजन मंडलियों ने संकीर्तन कर मां महागौरी की महिमा का गुणगान किया। वहीं घरों में धूमधाम से कंजक पूजन किया गया।
विज्ञापन

कंजक पूजन के लिए सुबह से ही घरों में मां के भक्तों ने पूरी, हलवा, छोले बना लिए थे। इसके बाद मोहल्लों-गलियों से नन्ही-नन्ही बच्चियों को घर लाकर उनके पैर धोकर तिलक लगाकर, हाथों में मौली बांधकर कंजक पूजन किया। कई कंजकों के लिए अन्य कॉलोनियों की तरफ स्कूटी, मोटरसाइकिल लेकर तलाशते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रद्धालुओं में कंजकों को पहले भोजन करवाने के लिए होड़ मची रही। 1 अक्तूबर को रामनवमी मनाई जाएगी। 2 अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें