फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नालों की गंदगी न उठाने से दिन भर बनी रही जाम की स्थिति

विज्ञापन
13jjrp13- छिक्कारा चौक पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद ने आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक तक नालों को तोड़कर सफाई करवाने का काम किया है। उसकी गंदगी मुख्य रोड पर डाली गई है।मंगलवार को गंदगी का उठान गया तो शहर में जाम की समस्या बन गई। पूरा दिन पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पुराना बर्फखाना रोड को तोड़ने के कारण जाम की स्थिति और ज्यादा बढ़ गई है। मंगलवार को छिक्कारा चौक से आंबेडकर चौक, आंबेडकर चौक से बीकानेर चौक, यादव धर्मशाला और बीकानेर चौक से पुरानी तहसील रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
नगर परिषद ने पिछले दिनों आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक तक नालों का निर्माण किया था। नालों से निकली गंदगी को सड़क पर डाल दिया था। इस कारण आधी सड़क बंद हो गई। आंबेडकर चौक पर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे लेकिन जाम के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


बर्फखाना रोड भी तोड़ रखा
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर यादव धर्मशाला से धौड़ चौक तक सड़क का निर्माण करवा रहा है। इस सड़क को यादव धर्मशाला से छिक्कारा चौक तक तोड़ दिया गया है। इस कारण इस रोड का सारा ट्रैफिक छिक्कारा चौक पर डायवर्ट हो गया है। इसी रोड पर नालों की गंदगी भी पड़ी है। फिलहाल पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने यादव धर्मशाला के पास से रोड के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इस सप्ताह यादव धर्मशाला से अगले चौक तक इसका काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें