फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीजे की धुन पर पतंगबाजों के हौसलाें ने भरी लंबी उठान

Thu, 15 Jan 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
14jjrp06- झज्जर। पतंग उड़ाते हुए युवा। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी का खास महत्व रहा। सर्द मौसम में डीजे की धुन ने पतंगबाजों के हौसलों को इतना बढ़ाया कि सबकी पतंगों ने आसमान की नई ऊंचाइयों को छुआ। आसमान में पतंग ही पतंग नजर आई।
विज्ञापन

हर छत पर वा काटी, आ गई लूट ले, पकड़ ले, या रही डोर पकड़, या गई और काट दी की आवाज से शहर गुंजायमान रहा।बुधवार को दिनभर जमकर शहरवासियों ने पंतगे उडाई। कुछ स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी भी की।
पतंग काटने की स्पर्धा ने इसे प्रतिस्पर्धा का रूप दे दिया, जिससे पतंगबाजी खुले आसमान में एक रणभूमि बन गई। सूर्यास्त के बाद तक भी आसमान में पतंगें उड़तीं रहीं।

14jjrp06- झज्जर। पतंग उड़ाते हुए युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें