14jjrp10- झज्जर। एपीसीपीएल को सम्मानित करते हुए। स्रोत- एपीसीपीएल
झज्जर। झाड़ली गांव स्थित एपीसीपीएल पावर प्लांट ने ग्रीन एनवायरो सेफ्टी अवाॅर्ड व समिट में पावर-थर्मल सेक्टर में सुरक्षा उत्कृष्टता के लिए प्लेटिनम अवाॅर्ड प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सम्मान संगठन की परिचालन सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सतत ऊर्जा उत्पादन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है।
यह उपलब्धि पावर प्लांट में अपनाई गई मजबूत सुरक्षा व्यवस्थाओं, अच्छे कार्य तरीकों और कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण की देखभाल को सबसे अधिक महत्व देने वाली कार्य संस्कृति को दर्शाती है। यह पुरस्कार संगठन की तरफ से वरिष्ठ प्रबंधक नटवर लाल कुमावत और वरिष्ठ प्रबंधक नितिन त्यागी ने ग्रहण किया।