फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेवड़ी-गजक की महंगाई पर भारी पड़ा त्योहार का उत्साह

Fri, 12 Jan 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बाजार में दुकान पर मूंगफली खरीदता व्यक्ति।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजारों में रौनक छाई हुई है। मूंगफली और रेवड़ी की खूब बिक्री हो रही है। शहर के बाजारों के अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर इनकी बिक्री देखी जा रही है। दोनों पर्वों पर शहर में अलग-अलग स्थानों कार्यक्रम होंगे। इसकी तैयारी में लोग जुटे हैं।
विज्ञापन

लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व के लिए मूंगफली के साथ-साथ रेवड़ी की भी खासी बिक्री हो रही है। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगी तमाम स्टालों पर पिछले कई दिनों से ही ग्राहकों की काफी भीड़ है। जिस तरह से मूंगफली और रेवड़ी की बिक्री बढ़ रही है। पिछले साल की तुलना में बार पिछले वर्ष के मुकाबले कुछ ज्यादा ही है। शहर में मूंगफली 140 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है हालांकि अच्छी किस्म की मूंगफली के दाम इससे भी ज्यादा हैं। दुकानदारों रोहताश, राकेश, सुभाष का कहना है कि अन्य चीजों की तरह ही महंगाई का असर मूंगफली व रेवड़ी के दामों पर भी है। गुड़ की रेवड़ी 160 से 200 रुपये किलोग्राम तो चीनी की 140 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है लेकिन त्योहार की उमंग के बीच महंगाई कोई मायने नहीं रखती, लोग इनकी खूब खरीदारी कर रहे हैं। उधर मकर संक्रांति पर्व पर विवाहित बहनों के घर दिए जाने वाले शगुन में भी मूंगफली व रेवड़ी का अहम स्थान माना जाता है। जिसके चलते इसकी खूब बिक्री हो रही है। शहर के झज्जर रोड पर स्थित सब्जी मंडी के पांच वर्षों से मौसमी वस्तुओं की स्टॉल लगाने वाले महाबीर का कहना है कि इस सीजन में सर्दी ज्यादा होने से मूंगफली की बिक्री ज्यादा हो रही है। इसके पीछे जहां एक तरफ सर्दी अहम कारण है वहीं मकर संक्रांति पर्व तक ही मूंगफली की मांग ज्यादा होती है। इस कारण ग्राहकों की संख्या भी अधिक है। इसके अलावा हलवाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें