फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
-फोटो 87 : भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

बिजली वितरण निगम में ठेकेदार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी समस्या को लेकर सेक्टर-2 में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि व बहादुरगढ़ विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक से मुलाकात की। कर्मचारियों ने उनके माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एक मांग पत्र भी सौंपा।

कर्मचारियों ने बताया कि वे अप्रैल 2016 से बिजली वितरण निगम बहादुरगढ़ में कंपनी (ठेकेदारी प्रथा) के आधीन कार्यरत हैं। लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद उनकी नौकरी स्थायी नहीं हो पाई है। जिस कंपनी के अंतर्गत वे कार्य कर रहे थे, उसका टेंडर 8 फरवरी को समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर समाप्त होने के कारण कर्मचारियों के समक्ष रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल रोजगार योजना के अंतर्गत उन्हें नियुक्ति दी जाए। भाजपा जिला अध्यक्ष और दिनेश कौशिक ने उन्हें अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें