फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, नारेबाजी भी की

विज्ञापन
-फोटो 57 : एचएसवीपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत मंच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबद्ध हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को एचएसवीपी डिवीजन सेक्टर-9 कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान रमन जून ने की। जबकि संचालन रमेश कुमार बिधलान ने किया। यूनियन के राज्य प्रधान रामकिशन नगर ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रमन जून ने बताया कि ठेकेदार संजय और संदीप जोदा सागवान गुड लक को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के संचालक से विस्तृत चर्चा हुई है। ठेकेदार संजय ने यूनियन को लिखित में आश्वासन दिया है कि 12 नवंबर 2025 तक सभी कर्मचारियों के बकाया ईपीएफ और ईएसआई की राशि उनके खातों में जमा कर चालान स्लिप यूनियन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

यदि तय समय तक यह कार्य पूरा नहीं हुआ तो 12 नवंबर के बाद उनके खिलाफ कार्यकारी अभियंता व यूनियन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित कनिष्ठ अभियंता आशीष छिल्लर ने भी यूनियन को लिखित रूप से आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों को उनके बूस्टिंग स्टेशन और ट्यूबवेल पर काम पर वापस लगा दिया जाएगा।
राज्य प्रधान आरके नागर ने बताया कि स्थानीय कार्यकारी अभियंता अमित राठी उच्चस्तरीय बैठक में व्यस्त होने के कारण चर्चा में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि जैसे ही उनसे चर्चा होगी तब यह तय किया जाएगा कि धरना समाप्त किया जाए या जारी रखा जाए। फिलहाल शेष मांगें पूरी होने तक धरना प्रदर्शन सेक्टर-9 स्थित एचएसवीपी कार्यालय पर जारी रहेगा।

इस मौके पर मदन मोहन नगर, अजीत सिंह, मनीष कुमार, जयप्रकाश, सनी, प्रदीप, विकास, राजेश, शुभम, रंजीत, लोकेश, महावीर नगर, टीनू मदान, समेश कुमार, सतीश कुमार शर्मा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने कहा कि यदि वादे के अनुसार बकाया राशि जमा नहीं की गई और कार्यस्थलों पर बहाली नहीं की गई तो यूनियन आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें