फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली निगम झज्जर की टीम कुरुक्षेत्र के लिए रवाना

Thu, 29 Jan 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
28jjrp15- झज्जर। मह​र्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से तरफ से आयोजित होने वाले खेलों के लिए बिजली निगम झज्जर की टीम कुरुक्षेत्र रवाना हुई है। आगामी 30 जनवरी तक जिले की टीम के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में भाग लेंगे। खिलाड़ियों के साथ बिजली निगम झज्जर के जेई रामदर्शन कौशिक भी रवाना हुए।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में 28 से 30 जनवरी तक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 10 जिला और एक हेड ऑफिस की टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान बिजली निगम झज्जर से पुरुष और महिला वर्ग में कुल 89 खिलाड़ी भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र रवाना हुए हैं।
बिजली निगम झज्जर के अलग-अलग डिवीजन और सब डिवीजन से खिलाड़ी पिछले करीब एक माह से महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में खेलों का अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों का जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में आयोजित खेलों में कबड्डी, वालीबॉल, शूटिंग बॉस्केटबॉल, कुश्ती और एथलेटिक में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दाैड़, 1500 मीटर दौड़, शॉट पुट व लंबी कूद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें