झज्जर। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य अफसर एसोसिएशन की मासिक बैठक में जिला सचिव राकेश कुमार ने बताया कि एसोसिएशन का जिला कमेटी का कार्यकाल पूरा हो चुका है और चुनाव होना है। सभी ब्लॉक की सहमति से निर्णय लिया गया कि दो फरवरी को एसोसिएशन के जिलास्तरीय चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
राकेश कुमार ने बताया कि बैठक के बाद कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान से मुलाकात की गई और विस्तार से चर्चा की गई। इसमें सिविल सर्जन ने जल्द से जल्द सभी समस्याओं को निपटाने के आश्वासन दिया।