फोटो-15: बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते पूर्व विधायक राजेंद्र जून। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने नए साल के अवसर पर हलकावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। नए साल पर पूर्व विधायक राजेंद्र जून गांव लोवा खुर्द व पटेल नगर में आयोजित भंडारे व अन्य क्षेत्रों में हुए धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। राजेंद्र जून ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी प्रेम, सहयोग व सद्भाव का संदेश देते हैं। हर व्यक्ति को नए साल पर यह संकल्प लेना चाहिए कि वह समाज और क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाए।