फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, लोग हो रहे बीमार

विज्ञापन
-फोटो 55 : नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में एलर्जी और वायरल इंफेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं। इसका कारण ठंड व प्रदूषण है। इससे मध्यम आयु के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। त्वचा रोग ओपीडी में रोजाना 3 से 4 मरीज आ रहे हैं। वहीं वायरल के 10 से 12 मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुंदरम ने बताया कि अस्पताल में बुखार, खांसी, जुकाम और गले में इंफेक्शन के मरीज आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस समय भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाते वक्त मास्क जरूर पहनें। इन दिनों गले के संक्रमण से लोग परेशान हैं।
यह बीमारी लोगों को एक हफ्ते तक परेशान कर रही है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को गले में खराश हो तो उन्हें गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करने चाहिए। इससे काफी राहत मिलती है लेकिन जिन लोगों को लगातार खांसी हो रही है, उन्हें डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। अपने मन से कोई दवा नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन


इनका सेवन न करें
ठंड के मौसम के चलते कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम जैसी चीजों का सेवन न करें। खुले में बिकने वाली तली-भुनी चीजें न खाएं। अगर आपको बुखार और खांसी की समस्या है तो बाहर जाने से परहेज करें क्योंकि आपकी वजह से किसी ओर को भी इंफेक्शन हो सकता है। साथ ही कोशिश करें कि मास्क का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें