फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चिकित्सक ने लिखी एक माह की दवा, फार्मासिस्ट ने दी पांच दिन की

Tue, 14 Oct 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
13jjrp21-  मातनहेल निवासी नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान विजयपाल नंबरदार अपनी पर्ची दिखाते हुए। स्र
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल नागरिक अस्पताल में ओपीडी में स्वास्थ्य जांच करने वाले के बाद दवाई लिखने वाले चिकित्सक का फार्मासिस्ट पर कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा।यह घटना सोमवार एक बार फिर से घटित हुई। मातनहेल निवासी नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान विजयपाल नंबरदार ने बताया कि वह शुगर बीमारी से पीड़ित हैं। जनवरी 2025 से वह नागरिक अस्पताल मातनहेल में शुगर की दवाई ले रहे हैं। उन्हें नौ माह से लगातार पूरे महीने की दवा मिल रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी में लगभग 12:30 बजे पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद एक महीने की दवा लिख दी। जब वह काउंटर पर फार्मासिस्ट से दवा लेने के लिए गए तो फार्मासिस्ट ने एक माह के बजाय पांच दिन की ही दवा दी।
इस पर वह ओपीडी में चिकित्सक के पास गए और इसकी जानकारी दी। इस पर चिकित्सक ने पर्ची पर लिखी एक माह की दवा को काटकर 15 दिन की लिख दी। फिर मरीज विजयपाल नंबरदार फार्मासिस्ट के पास काउंटर पर पहुंचे तो फार्मासिस्ट फिर से पांच दिन से अधिक दवाई देने से मना कर दिया। इसके बाद विजयपाल एसएमओ एसएमओ मिले, उन्होंने भी पांच दिन से ज्यादा दवा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन



वर्जन
मरीजों की संख्या ज्यादा होती है। सभी को दवाई चाहिए। दूरदराज से आने वाले मरीजों को भी दवाई चाहिए जबकि मरीज विजयपाल नंबरदार तो मातनहेल के हैं। वह पांच दिन बाद फिर से दवा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन




-दिनेश, एसएमओ, नागरिक अस्पताल मातनहेल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें