झज्जर। जिले को नए वित्तीय वर्ष में नया खेल स्टेडियम की सौगात मिलेगी। शहर में महर्षि दयानंद स्टेडियम है। इसके अलावा सिलानी गांव में जिलास्तरीय बनाया गया है। बहादुरगढ़ में भीमराव आंबेडकर स्टेडियम मौजूद है। अब सरकार की झज्जर शहर के आसपास एक अन्य नया स्टेडियम बनाने की योजना है।
जिले को नया स्टेडियम मिलने और पुराने स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाए जाने को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। खिलाड़ियों का कहना है नए स्टेडियम में कुछ नए खेलों की नर्सरी संचालित की जानी चाहिए जो फिलहाल जिले में नहीं है।
बॉक्स
खिलाड़ियों के लिए जिले में सिंथेटिक ट्रैक बहुत जरुरी था। इससे खिलाड़ी दूसरी जगहों पर अभ्यास करने के लिए जाते थे लेकिन अब खिलाड़ियों को जिले में ही सुविधा मिलेगी। इससे पैसों की भी बचत होगी। वह ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।
संकेत फलसवाल, एथलेटिक खिलाड़ी
नए खेल स्टेडियम में सरकार को उन खेलों के मैदान बनाने चाहिए जो फिलहाल जिले में नहीं है। प्रत्येक स्टेडियम में एक फिजियों होना चाहिए। वहीं, मुक्केबाजी खिलाड़ियों के लिए आईस बाथ, सोना बाथ व स्ट्रीम बाथ होने चाहिए।
भारत जून, मुक्केबाजी खिलाड़ी
नए स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। किसी भी जिले की खेल प्रतिभा तभी आगे बढ़ सकती है जब खिलाड़ियों को सही माहौल, उचित संसाधन और आधुनिक सुविधाएं मिले।
सनम खन्ना, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी
02jjrp32- संकेत फलसवाल
02jjrp32- संकेत फलसवाल