फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला बाल कल्याण अधिकारी ने सवेरा स्कूल प्रिंसिपल से लिखित में मांगा जवाब

Tue, 09 Dec 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सवेरा स्कूल के विशेष बच्चों से पेड़ की शाखाओं को कटवाने के मामले में जिला बाल कल्याण अधिकारी ने प्रिंसिपल से लिखित में जवाब मांगा है। साथ ही स्कूल स्टाफ के बयान भी दर्ज होंगे। इस मामले में डीसी ने भी जिला बाल कल्याण अधिकारी से भी रिपोर्ट मांगी है। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने जल्द रिपोर्ट देने की बात कही है।
विज्ञापन


सवेरा स्कूल में विशेष बच्चों को पढ़ाया जाता है, लेकिन स्कूल के विशेष बच्चों से तेजधार दरांत देकर लकड़ी कटवाने का काम करवाया गया। इनमें से कई बच्चे ठीक से सुन नहीं सकते तो कोई सही बोल भी नहीं सकता। इसके बावजूद लकड़ी काटने का काम बच्चों से करवाया गया।
विज्ञापन

इस मामले में जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र मलिक ने अपनी जांच शुरू कर दी है और स्कूल के प्रिंसिपल से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें