बादली। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस पर एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिससे प्राथमिक जांच में व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त लग रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि जेब से मिले आधार कार्ड पर परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को बहादुरगढ़ के शवगृह में रखवाया है। पुलिस को रात के समय लगरपुर गांव के पास केएमपी पर एक शव होने की जानकारी मिली थी। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष होने का अंदाजा है जोकि बाहरी श्रमिक लग रहा है।