फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज पुलिस कमिश्नर से मिलेगी डीघल पंचायत, एसआईटी की रिपोर्ट की लेंगे जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के भाई पंकज को गोली मारने के मामले में रविवार को अहलावत खाप की गांव डीघल आनंद फार्म हाउस पर बैठक हुई। फैसला लिया कि सोमवार को गांव के प्रमुख लोग झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री से मिलेंगे और एसआईटी की रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

अहलावत खाप के प्रधान जयसिंह अहलावत ने कहा, घटनाक्रम में गिरफ्तार दो युवक एसआईटी से क्लीन चिट मिलने के बाद जेल से रिहा हो गए है और पंकज को भी परिवार को सौंप दिया गया है। परिवार की मौजूदगी में पंकज का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सोमवार को पुलिस कमिश्नर से दो युवक जेल से रिहा करने और पंकज को छोड़ने की बात लिखित में ली जाएगी। एसआईटी की रिपोर्ट की जानकारी ली जाएगी। रिपोर्ट निष्पक्ष हुई तो 8 फरवरी को गांव डीघल में पंचायत कर समूचा भाईचारा पुलिस अधिकारियों और सीएम का आभार व्यक्त करेगा।
विज्ञापन

अगर फैसला समाज के विरुद्ध जाता है तो 8 फरवरी को गांव डीघल में पंचायत कर आगामी रणनीति तय होगी।
15 दिन मुश्किल भरे रहे
पहाड़ीपुर निवासी रोहित के परिजनों का कहना है कि 15 दिन मुश्किल भरे रहे थे। अब कुछ दिन आराम करने के बाद रोहित नियमित रूप से काम पर जाना शुरू करेगा। वहीं नितेश के परिजनों में भी खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि विवाद से नितेश का कोई लेना-देना नहीं है।


एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार
अहलावत खाप ने रोहित व नितेश को छोड़ने पर संतुष्टि जाहिर की। कहा कि पहले से खाप कह रही थी कि मामला फर्जी है। बच्चे बेकसूर थे और अब रिहा हो गए। दोनों बच्चों को रिहा करने पर हम एसआईटी का आभार जताते हैं। अब एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार है।

आज होगी मामले की सुनवाई
पंकज एनकाउंटर मामले में दो फरवरी को अदालत में सुनवाई होनी है। इस पर सभी लोगों की नजर टिकी हुई है। संक्रमण के चलते एएसआई प्रवीण का ऑपरेशन होगा। उन्हें शुक्रवार को छुट्टी मिल गई थी लेकिन ड्रेसिंग के दौरान जाने पर संक्रमण पाया गया। इस कारण मंगलवार को चौथा ऑपरेशन किया जाएगा। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ऑपरेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें