फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों का तेल महंगा करने का फैसला गरीबों से रोटी छीनने के समान : राजेंद्र जून

विज्ञापन
-फोटो 57 : राजेंद्र सिंह जून, पूर्व विधायक।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा की जन विरोधी भाजपा सरकार ने प्रदेश के लाखों गरीब बीपीएल परिवारों को राशन डिपो के माध्यम से मिलने वाला सरसों का तेल महंगा कर दिया है जिससे गरीब लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ जाएगा। कांग्रेस से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने इस निर्णय की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का गरीब, किसान, व्यापारी, गरीब, मजदूर, गृहिणी सहित किसी भी वर्ग के हितों से सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

चुनाव से पहले भाजपा नेता हरियाणा में महंगाई कम करने व सेवा करने का वादा प्रदेश की जनता से कर रहे थे और सत्ता हाथ लगते ही आए दिन जन विरोधी फैसले लेकर उन्हें लागू करके आम आदमी की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का काम सरकार की ओर से किया जा रहा है, जिसके चलते आज हरियाणा प्रदेश का किसान, युवा, व्यापारी, गरीब, कर्मचारी, गृहणी सहित सभी वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने प्रदेश की नायब सरकार पर बरसते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने अब गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लाखों परिवारों को रियायती दाम पर मिलने वाले सरसों तेल की कीमत 40 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दी है। यानी तेल के दाम में दोगुने से भी ज्यादा बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 57 : राजेंद्र सिंह जून, पूर्व विधायक।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें