फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नालों की गंदगी पड़े रहने से डीसी नाराज

विज्ञापन
27jjrp16- शहर के सुनारो वाली धर्मशाला के पास जन स्वास्थ्य विभाग की लीकेज वॉल को डीसी को दिखाते 
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल शनिवार की सुबह एडीसी जगनिवास के साथ फील्ड में उतरे और शहर के विभिन्न पार्कों, प्रमुख चौराहे, वार्डों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने शिव चौक से छोटूराम द्वार तक नालों की सफाई के बाद निकाली गई गंदगी नहीं उठाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गंदगी सूखने के तुरंत बाद उठाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने शहीदी पार्क के पास सीवरेज लाइन डालने के बाद उसे सही करने की बजाय खानापूर्ति करने पर जन स्वास्थ्य विभाग को उसे ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में जन स्वास्थ्य विभाग की पानी सप्लाई की वॉल लीक मिलने पर भी नाराजगी जताई। वॉक के पास बड़े पत्थरों को हटाकर उसे नए सिरे से बनाने के निर्देश दिए।
शहीदी पार्क में पेड़ों के सूखने पर नप अधिकारियों से जवाब मांगा। उपायुक्त ने शहर में लगे स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की भी समीक्षा की। डीसी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि टूटी सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें