27jjrp03-पुलिस आयुक्त डॉ.राजश्री सिंह।
- फोटो : ठंड के बीच झुंड में बैठे बंदर।
झज्जर। झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने जिले वासियों से साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी आम जनता को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं जिनसे लोग आसानी से उनके जाल में फंस जाते हैं।
उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि नए साल या किसी अन्य शुभकामना के नाम से मोबाइल फोन पर कोई खाली या संदिग्ध लिंक आता है तो उस पर बिल्कुल भी क्लिक न करें। ऐसे लिंक पर क्लिक करने से आपके मोबाइल या बैंक से जुड़ी निजी जानकारी साइबर ठगों के हाथ लग सकती है जिससे आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। डॉ. राजश्री सिंह ने आम जनता से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन न 1930 पर दें।