फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फसल ने रंग दिया बसंती चोला

Fri, 23 Jan 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो फीचर..फोटो- 64: पीले फूलों से सजे सरसों के खेत। बसंत पंचमी पर बहादुरगढ़ के गांव बालौर के खे
विज्ञापन
बादली। खेत में सरसों की फसल लहलहाने लगी है। सरसों के फूल देखकर बसंत के आगमन का अहसास होने लगता है। मौसम ने साथ दिया तो सरसों की बंपर पैदावार की संभावना है। करीब 20 दिनों से कड़ाके की ठंड के बाद सरसों की फसल खिल गई है।
विज्ञापन

बादली पैक्स के अधीन आने वाले 23 गांवों में पिछले वर्ष की अपेक्षा सरसों की फसल का रकबा कम है। जिसका प्रमुख कारण जल भराव रहा है। नवंबर माह में जल भराव के चलते सरसों की बुवाई कम हो सकी लेकिन जहां सरसों की बुवाई हुई है वहां फिलहाल सरसों उत्पादन के लिए अनुकूल जलवायु है।
वर्तमान में किसानों के खेतों में सरसों की फसल लहलहाने लगी है। बीते वर्ष करीब दो हजार एकड़ भूमि पर सरसों की खेती की गई थी जो कि इस वर्ष आधी रह गई है। किसान दीपक और रामकिशन ने बताया कि सरसों की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली खेती है। इसमें दूसरे खेती के तुलना में मेहनत भी कम है।
विज्ञापन

इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण से जल स्रोत भरे हैं। किसान आसानी से खेतों में फसलों को पानी पहुंचा पा रहे हैं। पिछले वर्षों में सरसों की खेती में बीमारी की भी शिकायत होती थी लेकिन इस बार कोई बीमारी नहीं आई है। कृषि विशेषज्ञ एवं एसडीओ सुनील कौशिक ने बताया कि सरसों की फसल काफी अच्छी है। किसानों को अब अपने फसलों के कीट से नियंत्रण रखना है। कीट फसलों को नुकसान पहुंचा सकते है। कीट नियंत्रण रखने के बाद फसलों की पैदावार भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें