फोटो-55: बहादुरगढ़ के जसौर खेड़ी कालेज में रंगोली बनाती छात्राएं। स्त्रोत कालेज
बहादुरगढ़। राजकीय कन्या महाविद्यालय जसौर खेड़ी में वीरवार को सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली, निबंध लेखन और कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताएं हुई। प्राचार्य डॉ.संदीप, डॉ. प्रियंका अग्रवाल, डॉ. पूनम, डॉ. सुनील तथा डॉ. सुनील कुमार उपस्थित रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में तमन्ना (बीए प्रथम वर्ष), रंगोली में खुशबू, पोस्टर मेकिंग में खुशबू, स्लोगन राइटिंग में तनीशा, निबंध लेखन में तमन्ना तथा कोलाज मेकिंग में गीतू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवाद