फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर में रेंगने लगता है ट्रेफिक

Fri, 10 Oct 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण के चलते बृहस्पतिवार को बीकानेर चौक पर जेसीबी से मिट्टी को बराबर करने का काम किया गया। एक जगह से मिट्टी उठाकर दूसरी जगह डाली गई।
विज्ञापन


निर्माण कार्य के चलते यहां से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। इसके कारण बस स्टैंड रोड पर जाम की स्थिति रही। जाम में फंसने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

अंबेडकर चौक से बीकानेर चौक तक सड़क निर्माण कार्य के चलते पिछले चार महीने से वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तीन दिन पहले सड़क निर्माण पूरा हो जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। अब जेसीबी से फिर सड़क खोद देने के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए तथा वाहन चालकों को परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से भी कोई विशेष प्रयास नहीं किया जा रहा है।

बाजार या चौराहों पर, कहीं भी कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं किया गया है। वाहन चालक खुद प्रयास करके जाम को खुलवाते हैं।

एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में वाहन इस कद्र फंस जाते हैं कि वाहन चालकों के लिए जाम खुलवाने में बेहद परेशानी आती है। छिकारा चौक और यादव धर्मशाला के पास भी वाहन रेंगकर निकलते दिखाई दिए।

नाले का निर्माण बना गले की फांस
बीकानेर चौक से लेकर छिकारा चौक तक सड़क के दोनों ओर किया जा रहा नाले का निर्माण भी वाहन चालकों व प्रशासन के लिए गले की फांस बना है।

नाले बनाने के लिए लाई गई सामग्री व नाले की गंदगी सड़क पर ही पड़ी है। इससे बस स्टैंड के सामने के रोड की चौड़ाई लगभग 25 फुट से घटकर केवल आठ फुट ही रह गई है। उस पर भी कई बार लोग अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन



त्योहारों में बढ़ती है भीड़
त्योहारी सीजन के दौरान शहर में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में यातायात संचालन को सुचारु रखने की जिम्मेदारी पुलिस के लिए चुनौती बनेगी।

शहर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी होने की संभावना है। कुछ दिन बाद ही दीवाली व भैया दूज का त्योहार है।

इसके चलते लोग बाजारों में खरीददारी करने के लिए पहुंचेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु न होने के कारण लोगों के लिए जाम परेशानी का कारण बन सकता है।

हमारा प्रयास है कि लोगों को यातायात के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें।
सेठी मलिक, इंचार्ज, ट्रैफिक पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें