फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुराने रेट होने पर ठेकेदार ने काम से किया इंकार, दोबारा लगाया टेंडर

Fri, 22 Nov 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
22jjrp10- झज्जर। कुलाना ​स्थित राजकीय कॉलेज की बि​ल्डिंग। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। कुलाना में पिछले काफी समय से बन रहे राजकीय कन्या कॉलेज में बिजली फिटिंग का काम अटक कर रह गया है। ठेकेदार ने यहां पर बिजली फिटिंग का काम करने से इंकार कर दिया है। उसका तर्क है कि सरकार ने पांच साल पुराने रेट दिए हुए हैं, जिस कारण वह वर्तमान में यह काम नहीं कर सकता। अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की इलेक्ट्रिक विंग ने पुराने ठेकेदार के टेंडर को रद्द कर दिया है और इस काम के लिए दोबारा से ऑनलाइन टेंडर मांगे हैं। इस पर 25.62 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए 29 नवंबर तक ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

कुलाना में बनने वाला यह पहला राजकीय कन्या महाविद्यालय है। इस पर लगभग 17 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। राज्य सरकार की हर जिले में महिला कॉलेज बनाने की घोषणा के तहत यहां पर इसका निर्माण किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय कुलाना के लिए 12 एकड़ में बिल्डिंग का निर्माण जारी है। बिल्डिंग लगभग बनकर तैयार है, लेकिन काफी काम बाकी है। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) की तरफ से इसका निर्माण किया जा रहा है।


21 क्लास रूम, लाइब्रेरी, कैंटीन सहित इनका होगा निर्माण





नवनिर्मित भवन में एक मल्टीपरपज हाॅल, प्रिंसिपल ऑफिस, 21 क्लास रूम, नौ फैकल्टी रूम, तीन लेक्चर हाॅल, दो कंप्यूटर लैब, एक गर्ल्स काॅमन रूम, लाइब्रेरी, कैंटीन, स्टाफ रूम, जिम्नेजियम, स्काॅलरशिप रूम, वीमेन सेल, यूनिवर्सिटी रूम, वेटिंग रूम आदि होंगे।
विज्ञापन



जल्द कक्षाएं शुरू करने की मांग

पिछली सरकार में संवाद भवन में हुई जिला परिवेदना समिति की बैठक में भी कुलाना के ग्रामीण तत्कालीन सिंचाई राज्य मंत्री डॉ. अभय यादव से मिले थे। उन्होंने मांग की थी कि कुलाना का कॉलेज जल्द शुरू किया जाए, जिस पर मंत्री ने एक्सईएन से जवाब भी मांगा था। फिलहाल धर्मशाला परिसर में ही कक्षाएं चल रही हैं। इस पर एक्सईएन ने सितंबर में दो फ्लोर कक्षाएं शुरू कर देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कक्षाएं लगना शुरू नहीं हुई।



पुराने रेट की वजह से ठेकेदार ने बिजली के काम को करने से इंकार कर दिया गया था। विभाग से अनुमति लेकर ठेकेदार का टेंडर रद्द कर दिया गया। उसके बाद नया टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन

अजय सोलंकी, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर इलेक्ट्रिक विंग, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें