फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठेकेदार ने रात को किया बाजार में सड़क निर्माण का काम, लापरवाही से उखड़ गया मसाला

Wed, 16 Apr 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
15jjrp04- शहर के मुख्य बाजार में सोमवार रात को बनाई गई सड़क पडे़ निशान। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के मुख्य बाजार में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से डाली गई पाइपलाइन व्यापारियों के जी का जंजाल बन चुकी है। पहले इसे बनाने के दौरान काफी समय लग गया। फिर पाइप और अन्य सामान बीच रास्ते में छोड़ दिए गए। अब गड्ढों की भराई कर सड़क ठीक करने का काम गया तो ठेकेदार ने लीपा-पोती कर डाली।
विज्ञापन

ठेकेदार के मजदूरों ने सोमवार रात को हनुमान मंदिर से लेकर आगे चौपटा बाजार तक खोदी गई सड़क को भरकर उसे बनाने का काम किया, लेकिन रास्ते को बंद नहीं किया। रात भर मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों और जानवरों की वजह से पूरे रोड पर की गई लिपाई उतर गई और उस पर जानवरों व वाहनों के निशान बन गए। यही नहीं व्यापारियों ने सही मैटीरियल भी नहीं लगाने के आरोप लगाए हैं। मंगलवार को सुबह जब व्यापारी पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पूरी सड़क पर की गई लिपाई कहीं उतरी हुई है तो कहीं जानवरों व वाहनों के निशान बन गए हैं। कहीं-कहीं से मसाला उतरा हुआ था। इसकी शिकायत व्यापारियों ने व्यापार मंडल के समक्ष की। व्यापार मंडल के प्रधान ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार से बात की, लेकिन दोपहर तक इसका समाधान नहीं किया गया था। हालांकि ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि इस काम को दोबारा से किया जाएगा, लेकिन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि जब रात को काम किया गया है तो कुछ घंटों के लिए रास्ता बंद किया जाना चाहिए था कि वाहन या जानवर नहीं आए। इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इस बारे में विभाग के अधिकारियों को बताया गया है। उन्होंने दोबारा ठीक करवाने का आश्वासन दिया है। इस बारे में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ नवीन कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसे दोबारा ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें