फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी से सब्जी मंडी की हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अनदेखी से सब्जी मंडी की हालत खराब
विज्ञापन

जलनिकासी और सफाई के उचित इंतजाम न होने से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। बरसाती पानी की निकासी और सफाई के उचित इंतजाम न होने के कारण सब्जी मंडी की हालत दयनीय हो गई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कारोबार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। मंडी के दुकानदार हर बारिश के मौसम में प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हैं, लेकिन स्थिति जस की तस रहती है।
पहली बारिश से ही मंडी में पानी जमा हो जाता है। माशाखोर दुकानदारों, आढ़तियों आदि को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक नुकसान छोटे-छोटे सब्जी विक्रेताओं को होता है। जो मंडी में इधर-उधर जमीन पर बैठकर सब्जी बेचते हैं। मंडी से जलनिकासी नहीं हो पाती और सीवर ओवरफ्लो होने से पानी सब्जी मंडी में आ जाता है। इससे मंडी में आने से ग्राहक परहेज करते हैं। वहीं बिक्री नहीं होने से सब्जियां खराब हो जाती हैं। दुकानदार हर बार अपनी तरफ से पैसे खर्च कर पानी की निकासी करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता प्रदीप दलाल ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी से सब्जी मंडी बहादुरगढ़ का बुरा हाल हो रहा है। हर जगह गुहार लगा चुके हैं। फिर भी समस्या ज्यों की त्याें ही है। कोई भी दैनिक जीवन की सुविधा नहीं है। एक अन्य दुकानदार ने कहा कि बड़ी मुश्किल से 1500 रुपये मासिक किराया भरते हैं। लगातार दो बार लॉकडाउन होने से माली हालत खराब है। कई बार प्राकृतिक मार का सामना करना पड़ा है। प्रदीप ने बताया कि हर एसडीएम, डीसी और सीएम विंडो में गुहार लगा चुके, लेकिन फौरी तौर पर काम दिखा कर अधिकारी अपना पला झाड़ देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें