फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जल्द सुधरेगी बहादुरगढ़ की सड़कों की सूरत, 43 करोड़ रुपये मंजूर

Fri, 20 Dec 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते विधायक राजेश जून। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के ग्रामीण इलाकों की सड़कों की सूरत जल्द सुधरेगी। इसके लिए सरकार की ओर से 43 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह जानकारी विधायक राजेश जून ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। जून ने यह भी कहा कि वे नारियल तोड़ने में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास रखते हैं। इसी के तहत कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक राजेश जून ने कहा कि वे हलका बहादुरगढ़ को विकास के मामले में आगे ले जाने का कार्य करेंगे। विकास के नाम पर नारियल तोड़ने की बजाय धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं। जून ने कहा कि उन्हें सीएम नायब सैनी का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि उनेक द्वारा बताए गए बहादुरगढ़ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में टूटी सड़कों के निर्माण व विकास कार्यों के लिए 43 करोड़ की धनराशि मंजूर हुई है और उन सभी कार्यों का टेंडर भी लग चुका है। इसके अलावा 2 करोड़ की विधायक विकास निधि, 2 करोड़ डी-प्लान व 6 करोड़ रुपये गांव में खेत के कच्चे रास्ते पक्के करने और पार्कों में जिम लगवाने, गली बनवाने, सामुदायिक भवन बनाने, चौपाल की मेंटेनेंस करने, रंग रोगन करने आदि विकास कार्यों के लिए अलग से ग्रांट मिली है।
विज्ञापन

जून ने कहा कि हलके का कोई भी निवासी सामूहिक विकास कार्यों के लिए उनके कार्यालय पर सुबह 11 से 5 बजे तक सहायक बिट्टू व अनिल से मिलकर विकास कार्य करवाने की जानकारी दे सकता है ताकि उस कार्य को समय पर करवाया जा सके। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी भी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उस अधिकारी या कर्मचारी के बारे में जरूर बताएं।

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर लगी ट्रैफिक लाइटों की गिनती ़171 तक पहुंची: संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें