फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठंड में रखे ख्याल... कहीं नौनिहाल हो न जाए बीमार

Fri, 20 Dec 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम में बदलाव आने से सर्दी का भी प्रकोप शुरू हो गया है। सर्दी के चलते नौनिहाल जल्द ही इसकी चपेट में आ जाते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र ने बताया कि अधिकतर बच्चे, खांसी, जुकाम व वायरल के आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौसम में बढ़ी ठंड की वजह से बच्चों को त्वचा एलर्जी, वायरल इंफेक्शन, वायरल, खांसी, जुकाम जैसे रोग अपनी गिरफ्त में ले सकते हैं। बारिश न होने के कारण शुष्क सर्दी पड़ रही है। ऐसे में बच्चों में रेसपीरेटरी इंफेक्शन हो जाता है। इस मौसम में छोटे बच्चों व खासकर नवजात बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

सावधानी व बचाव
बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। मगर, इस बात का ख्याल रहे कि बच्चे को सीधे तौर पर ऊनी कपड़े पहनाने से पहले उसके नीचे सूती कपड़ा जरूर पहनाएं। बच्चे को खांसी वायरल इंफेक्शन होने पर दूसरे बच्चों से दूर रखे। उसका रुमाल व तौलिया भी अलग रखें। बच्चों को एक-दूसरे के कपड़े न पहनाएं। सुबह व शाम के समय होने वाली ठंड से बच्चों का बचाव करें। जुकाम व छाती जाम होने की स्थिति में बच्चों को भाप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें