फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठंड ने बढ़ाया कारोबार का पारा, पुराने स्टॉक से लेकर नया माल तक सब खपा

विज्ञापन
-फोटो 54 : रेलवे रोड पर कपड़े की दुकान में लगी ग्राहकों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कड़ाके की ठंड के चलते ऊनी कपड़ों के कारोबार में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। मौसम विभाग की ओर से अभी और ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं और अपनी दुकानों में और माल भर रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर ऊनी कपड़ों के कारोबारियों पप्पू, रवि कुमार, राहुल शर्मा, सुमन और कृष्ण कुमार का कहना है कि इस बार ठंड ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसका सीधा फायदा बाजार को मिला है। लंबे समय से पड़ा पुराना स्टॉक भी तेजी से निकल गया है जिससे व्यापारी खासे उत्साहित हैं।
स्थानीय दुकानों के साथ-साथ बड़े शोरूमों में भी ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और ऑफर भी पेश किए हैं जिससे बिक्री और तेज हुई है। एक निजी कंपनी के गारमेंट शोरूम संचालक अशोक शर्मा का कहना है कि अब कंपनी की ओर से 50 से 60 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार, अब तक बाजार में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो चुका है। बच्चों और बुजुर्गों के गर्म कपड़ों की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि सुबह से देर रात तक दुकानों पर खरीदारी का सिलसिला जारी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें